कोलकाता: एक मिशनरी स्कूल में छात्र के माथे से चंदन का तिलक बार-बार मिटाने की खबर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संज्ञान लिया है बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया।
सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद सीएम ने लिया एक्शन
कोलकाता के एक निजी मिशनरी स्कूल से जुड़े एक मामले ने सोशल मीडिया पर इतना तूल पकड़ लिया कि शिक्षा विभाग के एक्शन लेने से पहले खुद सीएम सुवेंदु अधिकारी को दखल देना पड़ा। इस स्कूल की एक टीचर पर बच्चे ने आरोप लगाया था कि उसकी मैडम हर रोज उसके माथे पर लगे चंदन के तिलक को मिटा देती थीं। टीका मिटाने के समय वो बच्चे को डांटते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी छात्र की शिकायत वाला वीडियो सामने आने के बाद ये खबर जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैल गई।
पुलिस ने की मामले पर FIR दर्ज,जांच शुरु की
बात निकली तो दूर तक गई छात्र के परिजनों ने भी टीचर की इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए एक्शन लेने की मांग की। विवाद बढ़ा तो स्कूल प्रशासन ने भी एक्शन लेते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया। कोलकाता पुलिस ने भी इस मामले में एक FIR दर्ज करके बच्चे के आरोपों की जांच शुरू की है। इस घटना ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों को लेकर बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार और संस्थानों की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ दी है.

