Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंमध्यप्रदेश में शीतलहर 4.8 डिग्री तक गिरा पारा, कोहरे से थमी ज़िंदगी...

मध्यप्रदेश में शीतलहर 4.8 डिग्री तक गिरा पारा, कोहरे से थमी ज़िंदगी की रफ्तार

भोपाल। बसंत पंचमी के दिन जहां मौसम में हल्की गर्माहट की उम्मीद रहती है, वहीं इस बार मध्यप्रदेश में ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है और सुबह-शाम घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्वालियर, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ और दतिया समेत 10 जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
बुधवार रात शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी में 4.9 डिग्री, रीवा में 5.8, मंदसौर में 6.1 और सतना के चित्रकूट व खजुराहो में 6.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ठंडी हवाओं और नमी के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी सर्द हवाएं प्रवेश कर रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रातें बेहद सर्द हो गई हैं, जबकि ग्वालियर-चंबल अंचल में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर जारी रह सकता है। खासकर सुबह और देर रात बाहर निकलने वालों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बढ़ती ठंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनवरी की विदाई भी इस बार कंपकंपी के साथ होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन