Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोकलेक्टर जयति सिंह ने लायंस क्लब के साथ बच्चों को बांटे''हैप्पी दिवाली...

कलेक्टर जयति सिंह ने लायंस क्लब के साथ बच्चों को बांटे
”हैप्पी दिवाली कीट” , लायंस क्लब की पहल से 600 से अधिक बच्चे मनाएंगे खुशियों भरी दीपावली

बड़वानी । लायंस क्लब बड़वानी सिटी की पहल (आओं खुशियाँ बाँटे) के तहत 600 से अधिक गरीब बच्चे मनाएंगे दिवाली की खुशियाँ..
लायंस क्लब बड़वानी सिटी के वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी प्रतिवर्ष दिवाली पर जरूरतमंद बच्चों को मिठाई कपड़े व पटाख़े बाँटता है विगत 8 वर्षों से एक नई शुरुआत की गई है राज्य आनंद संस्थान भोपाल की पहल पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी विगत वर्षो से आओं ख़ुशियाँ बाँटे कार्यक्रम चला रहा है जिसमें ऎसे बच्चें जो आर्थिक कारणों से दीवाली कि खुशियाँ नहीं मना पाते है उनके लिए एक किट तैयार किया जाता है जिसका नाम “हैप्पी दिवाली किट” रखा गया है और इस किट में दीपक, बाती, तेल, नमकीन, मिठाई, फुलझड़ी, अनार व चकरी आदि का सेट रखा जाता है । किट के प्रायोजक के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जाती है । लोग अपनी स्वेच्छा से इसमें सहयोग करते है । लायंस क्लब बड़वानी सिटी किट तैयार करते है एवं इन्हें जरुरतमंद अंचल के गरीब परिवार के बच्चों के बीच  में जाकर बांटते है । लायन अनिल जोशी ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों द्वारा कीट का वितरण दूरस्थ अंचल में जाकर अपने हाथो से बच्चों को किया जा रहा है जिससे वे भी दिवाली का त्योहार खुशी से मना सके  | इसी पहल के अंतर्गत बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह द्वारा लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों के साथ रामकुलेश्वर मंदिर के पास स्थित बस्ती में 175 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को हैप्पी दिवाली कीटों का वितरण किया गया । साथ ही कलेक्टर द्वारा लायंस क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अनूठी पहल से कई बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ रही है यही सच्ची सेवा है । इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन जितेंद्र जैन, शुभम जैन, एस.डी.एम. भूपेंद्र रावत, तहसीलदार हितेंद्र भावसार एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी भावना कुमरावत उपस्थित थे ।  लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन सचिन शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी लायंस क्लब बड़वानी सिटी ने जनसहयोग से 600 से अधिक हैप्पी दिवाली कीटो का वितरण किया था एवं लायंस क्लब बड़वानी सिटी की इस मुहीम की प्रसंसा राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा भी की गई थी एवं अपने प्रकाशन में भी इस गतिविधि को स्थान दिया था | लायन नकुल पटेल ने बताया कि इस वर्ष भी 600 हैप्पी दिवाली कीट जो कि 150000 से अधिक राशि के बनाए गए को वितरित किया जा रहा है | लायंस क्लब की इस मुहिम में उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कलकत्ता, असम, सहित देश के कई राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं का जनसहयोग प्राप्त हुआ । साथ ही दुबई, मलेशिया और अमेरिका में रहने वाले भारतीय सदस्यों ने भी इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान किया । इस मुहिम में बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता फखरी जाना का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अन्य राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस मुहिम से जोड़ा । लायंस क्लब सदस्यों द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से उन मुरझाये चेहरो पर मुस्कान लौटकर आई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन