Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने जीते 2 सिल्वर मेडल, गुलवीर सिंह ने...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने जीते 2 सिल्वर मेडल, गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दो सिल्वर मेडल दिलाए। मंगलवार देर रात एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में जीता सिल्वर

गुलवीर सिंह ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में खराब मौसम और गीले ट्रैक के बीच शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस रेस में ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रेस के अंतिम लैप की शुरुआत में गुलवीर चौथे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने आखिरी दौर में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े

Men’s High Jump: नायब सूबेदार कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर

गुलवीर से पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने भारत के लिए दूसरा सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर पोडियम पर जगह बनाई। इसके अलावा भारत के तीन मुक्केबाजों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर मेडल पक्का कर लिया है। तीनों खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

मेडल टैली में भारत नौवें स्थान पर

दो सिल्वर मेडल जीतने के बावजूद भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन के साथ टॉप पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 35 गोल्ड सहित कुल 80 मेडल अपने नाम किए हैं।

सेना में भर्ती के लिए शुरू की थी दौड़

27 वर्षीय गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले हैं। वह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। गुलवीर ने सेना में भर्ती की तैयारी के दौरान दौड़ना शुरू किया था। साल 2018 में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स को अपना करियर बना लिया। अब गुलवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन