ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार आगाज किया है। महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
ये भी पढ़े
Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा को रजत, यशवीर सिंह ने जीता कांस्य
फाइनल मुकाबले में प्रीति ने शुरू से अंत तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले के दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज में सटीक पंच लगाए और अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
भारत के लिए अहम है 10वां दिन
कॉमनवेल्थ गेम्स का 10वां दिन भारतीय दल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौवें दिन तक भारत के खाते में 23 पदक आ चुके थे और अब 10वें दिन पदकों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी भारतीय खिलाड़ियों पर है।
बॉक्सिंग में कई और गोल्ड की उम्मीद
बॉक्सिंग में प्रीति पंवार के अलावा भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भी पदक जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे।
भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें अब दिनभर होने वाले इन मुकाबलों पर रहेंगी, जहां भारत के खाते में कई और पदक जुड़ने की उम्मीद है।

