Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का रणनीतिक मंथन, 19 जुलाई को भोपाल...

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का रणनीतिक मंथन, 19 जुलाई को भोपाल में होगी विधायक दल की अहम बैठक

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 19 जुलाई 2026, रविवार को शाम 7:30 बजे भोपाल स्थित नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास (बी-12 (ए), 74 बंगला) पर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बता दें बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाए जाने वाले जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी और सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश से जुड़े अहम सवालों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाना और सरकार से जवाब मांगना रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि घोटाले, किसान संकट, सरकारी नौकरियों के लिए वार्षिक जॉब कैलेंडर जारी करने की मांग, युवाओं के रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में सुधार, समान नागरिक संहिता (UCC), आदिवासी एवं दलित अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, केन-बेतवा परियोजना तथा प्रदेश में सामने आए भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कांग्रेस विधायक दल जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और आदिवासी-दलित अधिकार जैसे विषयों पर सरकार को जवाब देना होगा। कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर सदन में आक्रामक भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस का कहना है, कि आगामी विधानसभा सत्र में जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के हर वर्ग से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाबदेही तय कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन