Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 5 दिन में...

इंदौर में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 5 दिन में सुधार नहीं तो चक्का जाम की चेतावनी

इंदौर: बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार सुबह करीब 10 बजे कीचड़ से भरी सड़क पर धरने पर बैठे। प्रदर्शन के जरिए शहर की खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई।

दो साल से सड़क की हालत खराब

कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि करीब दो साल पहले ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड की खुदाई की गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े   राखी पर सफर मुश्किल, इंदौर से ट्रेनें फुल और वेटिंग 100 पार

हादसों का भी खतरा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की स्थिति लंबे समय से खराब है और नगर निगम को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ एक सड़क ही नहीं, बल्कि शहर के कई इलाकों में सड़कें गड्ढों और कीचड़ के कारण बदहाल हैं। इससे आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

5 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो चक्का जाम

कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को 5 दिन की समय सीमा दी है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

कांग्रेस ने शहर की अन्य खस्ताहाल सड़कों की भी तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन