Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराखी पर सफर मुश्किल, इंदौर से ट्रेनें फुल और वेटिंग 100 पार

राखी पर सफर मुश्किल, इंदौर से ट्रेनें फुल और वेटिंग 100 पार

इंदौर: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर इंदौर से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ नजर आ रही है। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है।

वंदे भारत में भी कन्फर्म सीट नहीं

आमतौर पर इंदौर से सुबह रवाना होने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को आसानी से टिकट मिल जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसमें भी कन्फर्म सीट के लिए मारामारी है। बुधवार से अगले सोमवार तक कई ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े   भोपाल में आज मिलादुन्नबी के दो बड़े जुलूस, 20 से ज्यादा रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

भोपाल से टिकट बुक करा रहे यात्री

जिन यात्रियों को इंदौर से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, वे भोपाल और आसपास के अन्य रेलवे स्टेशनों से टिकट बुक करा रहे हैं। रक्षाबंधन के बाद लगातार छुट्टियां होने के कारण बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने अपने गृह नगरों की ओर लौट रहे हैं। इससे ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

बसों के किराए में भी बढ़ोतरी

ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों का रुख बसों की ओर भी है। इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे समेत प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली बसों के किराए में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की जानकारी है। त्योहार के कारण बस ऑपरेटरों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।

सीहोर धार्मिक आयोजन का भी असर

सीहोर में कथाकार प्रदीप मिश्रा के धार्मिक आयोजन के कारण भी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। कई यात्री सड़क मार्ग पर संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ट्रेन से सफर करना पसंद कर रहे हैं।

रक्षाबंधन के चलते इंदौर से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे और सड़क परिवहन दोनों पर दबाव बढ़ गया है। आने वाले दिनों में भी यात्रियों की भीड़ बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन