Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपेपर लीक पर मोदी सरकार को घेरने निकली कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे...

पेपर लीक पर मोदी सरकार को घेरने निकली कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे देशभर में छात्र महापंचायतें

नई दिल्ली। पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे।

अभियान के पहले चरण में राहुल गांधी देश के विभिन्न शहरों में बड़े छात्र सम्मेलन और महापंचायतों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी। इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र महापंचायतें आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शिक्षकों, युवा संगठनों और परीक्षा घोटालों से प्रभावित अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती परीक्षा फीस और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। पार्टी का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के साथ अन्याय और सरकार की जवाबदेही का गंभीर मामला है।

कांग्रेस इस अभियान के जरिए युवाओं और छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाना चाहती है। पार्टी ने अपने छात्र संगठन एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और जिला इकाइयों को भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज परिसरों, कोचिंग संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है।

राहुल गांधी इस अभियान के दौरान नीट परीक्षा के विकेंद्रीकरण, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, पेपर लीक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि वह इस मुद्दे को केवल सड़क तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि संसद में भी परीक्षा सुधार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक बहस और कानून बनाने की मांग उठाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन