Sunday, July 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहरदा में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' आंदोलन: मूंग खरीदी और किसान मुद्दों...

हरदा में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ आंदोलन: मूंग खरीदी और किसान मुद्दों पर सरकार को घेरा

हरदा: मूंग खरीदी, किसानों की समस्याओं और कथित किसान विरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को हरदा में कांग्रेस द्वारा किसान महाचौपाल एवं ‘हल्ला बोल’ आंदोलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित करते हुए किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली छात्र प्रदर्शन में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता भाजपा के अहंकार को ध्वस्त करने जा रही है।उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों के लिए घातक है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

वहीं पटवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के नेता अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं, लेकिन दूसरों के बच्चों को नफरत और कट्टरता की राजनीति में उलझाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा – भगवान राम का नाम बहाना है,  वोट से लेकर चंदा तक चुराना है, यह भाजपा का ज़माना है।

कांग्रेस ने आंदोलन के माध्यम से किसानों की समस्याओं, मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से समाधान की मांग की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन