Thursday, October 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, एलन मस्क को लेकर मंच...

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, एलन मस्क को लेकर मंच से बोले- ‘दुई घूंसा मारब त भाग जई’

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। रीवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दुनिया के चर्चित उद्योगपति एलन मस्क को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।यह मामला लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में बिछिया नदी पर बनने वाले नए पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे। इसी दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से एलन मस्क को लेकर कहा—दुई घूंसा मारब त भाग जई।

दुई घूंसा मारब त मस्क भाग जई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आक्रामक और अपने बघेली अंदाज में कहा, ट्रंप बिका अऊ बिकत बिकत निहुरी गा, फेर कहिस के अब करिहां काम नहीं करे। हिन्दुस्तान के 56 इंच सीने वाले का कोऊ झुकाए नहीं सकै, कोऊ ओका ताकत दिखाय नहीं सकै। मस्क बंदी है, हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री के शर्त म मस्क अलाऊ है, शर्त न मानी त मस्क ठुकराऊ है। दुई घूंसा मारब त मस्क भाग जई।

ये भी पढ़ें: अब कैमरे की नजर में रहेगा यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाला विवाद,भोपाल मंडल में TTE की ड्रेस पर लगेंगे कैमरे

सांसद का बयान अब चर्चा का विषय बना

सांसद का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत की चर्चित हस्ती एलन मस्क को लेकर सार्वजनिक मंच से की गई इस टिप्पणी पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

बता दें, कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में सेवाओं और देश की नीतियों को लेकर पहले से ही चर्चा होती रही है। ऐसे में सांसद जनार्दन मिश्रा की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन