Tuesday, August 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsक्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल छात्रा ने पोरेल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, पोरेल को दमदम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।

महिला ने तीन साल से रिश्ते में होने का किया दावा

पुलिस के अनुसार, महिला ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका दावा है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए और पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत में महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार किया। हुगली के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद से मामले की जांच की जा रही थी।

वहीं, अभिषेक पोरेल पहले अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं पोरेल

अभिषेक पोरेल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। वह बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। पोरेल भारत ए टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन