Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव: 11वें राउंड तक कांग्रेस 12,138 वोट से आगे, जीत की...

दतिया उपचुनाव: 11वें राउंड तक कांग्रेस 12,138 वोट से आगे, जीत की ओर बढ़ते घनश्याम सिंह

दतिया: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में जारी है। शुरुआती राउंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन 7वें राउंड के बाद कांग्रेस ने लगातार बढ़त बनानी शुरू की और अब मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड तक कांग्रेस 10,842 वोट से आगे

11वें राउंड तक कांग्रेस की बढ़त 12,138 वोट

मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस को 3,878 वोट, जबकि भाजपा को 2,651 वोट मिले। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की कुल बढ़त बढ़कर 12,138 वोट हो गई है।

अब केवल 4 राउंड की गिनती बाकी

दतिया उपचुनाव की मतगणना 15 राउंड में पूरी होनी है। 11 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अब सिर्फ 4 राउंड का परिणाम आना बाकी है। यदि मौजूदा रुझान बरकरार रहे, तो कांग्रेस इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन