दतिया: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। शुरुआती राउंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली।
12वें राउंड में बढ़त पहुंची 13,542 वोट
मतगणना के 12वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की कुल बढ़त बढ़कर 13,542 वोट हो गई। लगातार बढ़त के साथ कांग्रेस ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली।
ये भी पढ़े
दतिया उपचुनाव: 11वें राउंड तक कांग्रेस 12,138 वोट से आगे, जीत की ओर बढ़ते घनश्याम सिंह
13वें राउंड के बाद बढ़त हुई 14,689 वोट
13वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की बढ़त बढ़कर 14,689 वोट हो गई है। अब 15 राउंड की मतगणना में सिर्फ 2 राउंड का परिणाम आना बाकी है।
जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस
13 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। यदि अंतिम दो राउंड में भी यही रुझान कायम रहता है, तो कांग्रेस दतिया विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर सकती है।

