दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बना ली है। फिलहाल भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी कुल 965 वोटों से आगे चल रहे हैं।
दूसरे राउंड तक किसे कितने वोट?
दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3,502, कांग्रेस को 3,921 और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) को 2,412 वोट मिले। वहीं, पहले राउंड में भाजपा को 4,541, कांग्रेस को 3,367 और आजाद समाज पार्टी को 1,917 वोट मिले थे। दोनों राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार ने कुल 965 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़े
सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15 राउंड में होगी पूरी मतगणना
मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं, जिनमें 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। मतगणना प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
भाजपा और एएसपी उम्मीदवार पहुंचे, कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार
मतगणना केंद्र स्थित दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव पहुंच चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे थे।
दामोदर यादव बोले- आगे के राउंड में बदल सकती है तस्वीर
आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि शुरुआती राउंड में पीछे रहने का मतलब हार नहीं है। उनका कहना है कि अभी मतगणना की शुरुआत हुई है और चौथे राउंड के बाद उनकी बढ़त बन सकती है। पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निलंबन पर उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई हुई, वह उचित थी। साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब देखना होगा कि भाजपा डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ क्या कदम उठाती है।
पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे
भाजपा – 4282
कांग्रेस – 3757
आसपा -1978
Bjp- 20739
Cong- 21047
लीड पाँचों राउंड को मिलाकर है कॉंग्रेस लीड 308
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा मिलने के बाद रिक्त हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया।
महत्वपूर्ण ये है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

