नई दिल्ली। भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से हरा दिया। DC ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन लक्ष्य सिर्फ 155/7 तक ही दे पाई। CSK ने 156 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया।
दिल्ली की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत धीमी रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ पाई। समीर रिजवी ने 24 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।CSK की गेंदबाजी शानदार रही। नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए (33 रन देकर), जबकि अकील हुसैन ने किफायती गेंदबाजी की (19 रन देकर 1 विकेट)। इससे दिल्ली 20 ओवर में 155/7 पर सिमट गई।
CSK की पारी
सैमसन का जलवा लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने संभलकर शुरुआत की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन संजू सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया। सैमसन ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रनों का साथ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी हुई।CSK ने 15 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

