नागोया: पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।दीप्ति ने मंगलवार को विमेंस 400 मीटर टी20 कैटेगरी की दौड़ 56.36 सेकेंड में पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने नया गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया।
नागोया में आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 22 मेडल जीत लिए हैं। इनमें चार गोल्ड मेडल एथलेटिक्स में, जबकि एक गोल्ड शूटिंग में आया है।
दीप्ति की इस उपलब्धि से भारतीय दल के पदक अभियान को नई मजबूती मिली है।
दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता
दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं
23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं।

