Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउत्तराखंड: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका।

ये भी पढ़ें: भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश भुगतेगा खामियाजा: धर्म और राष्ट्र एक-दूसरे पर निर्भर

शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन