नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी और अब इस पर कल सुनवाई की जाएगी।
मामले में याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने जनहित याचिका (PIL) पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़े
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- ‘राजनीति नहीं, निष्पक्ष जांच चाहिए’
वकील ने अदालत से मांग करते हुए कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आज ही सुनवाई की जाए और पुलिस कार्रवाई पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि अदालत को हर मामले में तुरंत हस्तक्षेप के लिए नहीं घसीटा जाना चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई निर्धारित समय पर यानी कल की जाएगी।
अब सभी की नजरें कल होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस कार्रवाई को लेकर अदालत में दलीलें रखी जाएंगी।

