Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCJP नेता सौरव-आशुतोष को दिल्ली पुलिस का समन: आज क्राइम ब्रांच ऑफिस...

CJP नेता सौरव-आशुतोष को दिल्ली पुलिस का समन: आज क्राइम ब्रांच ऑफिस पेश होने का आदेश

दिल्ली: पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को आज राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है। दोनों नेताओं को बुधवार को ही दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान इन दोनों नेताओं को हिरासत में लिया था, जिसके बाद अब एक बार फिर क्राइम ब्रांच ने इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

अभिजीत दीपके बोले- सौरव और आशुतोष उनसे बड़े नेता

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर और बड़े नेता हैं। अगर वे कुछ कहेंगे तो मैं उनकी बात मानूंगा।

 जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे सौरव-आशुतोष

सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था।

फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें। जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं।

ये भी पढ़ें: अगले पांच महीने में देश में कुछ बड़ा होगा, राज ठाकरे के बयान से राजनीतिक हलचल तेज

 दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ जंतर-मंतर पर बिना अनुमति जाने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।

13 अक्टूबर को दोनों नेताओं के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर जाने के बाद दो मामले दर्ज किए गए थे। कनॉट प्लेस वाला मामला 20 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब जंतर-मंतर वाले मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन