Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग...

विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने सरकार को दी चेतावनी

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। 27 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विजय शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान टिप्पणी का मामला

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के मुताबिक, 13 मई 2025 को इंदौर के पास महू के मानपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान विजय शाह ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। विभाग ने इसे सेना की महिला अधिकारी का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला

कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने दावा किया कि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी जांच और आवश्यक कार्रवाई से जुड़े निर्देश दिए।

मंत्री पद से हटाने की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद विजय शाह को मंत्रिमंडल में बनाए रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। विभाग ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से मामले में निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई करने के साथ विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग की।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

पूर्व सैनिक विभाग ने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की सेना है। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द उचित कार्रवाई नहीं की तो पूर्व सैनिक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन