Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news5200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली की मांग, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार...

5200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली की मांग, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के लगभग 5,200 पेसा मोबिलाइजर्स (प्रेरकों) की सेवाएं पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पेसा मोबिलाइजर्स ग्राम स्तर पर ग्राम सभाओं को सक्रिय करने, पेसा कानून की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा कि इनकी सेवाएं समाप्त किए जाने से करीब 5,200 आदिवासी परिवारों के सामने रोजगार और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, इनके हटने से पेसा कानून के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

श्री सिंघार ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने 20 मई 2026 को भी पत्र लिखकर पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं निरंतर जारी रखने की मांग की थी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान में पेसा मोबिलाइजर्स अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर भोपाल में आंदोलनरत हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शासन स्तर पर पूरे प्रकरण की समीक्षा कर लगभग 5,200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं पुनः प्रारंभ की जाएं और उनके रोजगार की निरंतरता सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन