Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवेनेजुएला में नहीं थम रही तबाही! फिर आया 4.9 तीव्रता का भूकंप

वेनेजुएला में नहीं थम रही तबाही! फिर आया 4.9 तीव्रता का भूकंप

काराकास। वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। बुधवार को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार को एक बार फिर 4.9 तीव्रता के तेज झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। वैज्ञानिक इसे मुख्य भूकंप के बाद आया आफ्टरशॉक बता रहे हैं। लगातार आ रहे झटकों के कारण लोग घरों में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हजारों परिवार खुले आसमान के नीचे रातें बिताने को मजबूर हैं, जबकि बचाव दल समय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 3,300 से अधिक लोग घायल हैं, जबकि 51 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में दबे लोगों के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-

194 साल के ‘जोनाथन’ से मिलेंगे PM मोदी!

अपनों की तलाश में खुद मलबा हटा रहे लोग

जानकारी अनुसार, कई इलाकों में सरकारी राहत टीमें अभी तक पूरी तरह नहीं पहुंच सकी हैं। ऐसे में स्थानीय लोग खुद अपने हाथों से मलबा हटाकर परिजनों को तलाश रहे हैं। कोई अपने बच्चे को खोज रहा है तो कोई माता-पिता और भाई-बहनों की तलाश में घंटों से मलबे के बीच जुटा है। चारों ओर सिर्फ टूटे मकान, बिखरा सामान और अपनों को पुकारती आवाजें सुनाई दे रही हैं। कई परिवारों का अब तक अपने रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

संचार व्यवस्था ठप

वहीं भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कें, अस्पताल, बिजली और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र में आपातकाल लागू कर दिया है।

बचाव दल लगातार मलबे में जीवन के संकेत तलाश रहे हैं। हर आवाज उम्मीद जगा रही है कि शायद कोई अब भी जिंदा हो। लेकिन समय बीतने के साथ राहत अभियान और कठिन होता जा रहा है। पूरा वेनेजुएला इस समय दर्द, इंतजार और उम्मीद के बीच खड़ा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन