Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन के सिद्धवट में उमड़े श्रद्धालु: शिप्रा स्नान, दूध...

बैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन के सिद्धवट में उमड़े श्रद्धालु: शिप्रा स्नान, दूध चढ़ाकर तर्पण पिंडदान

उज्जैन: शहर में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आज सुबह से ही सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग शिप्रा नदी में स्नान करने और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद सिद्धवट पर दूध अर्पित कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान किया।

सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं की कतारें लगी

बैकुंठ चतुर्दशी के धार्मिक महत्व को देखते हुए सुबह से ही सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। घाट पर पूजा-पाठ और पितरों के निमित्त किए जाने वाले अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिद्धवट पर पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों को शांति और सद्गति प्राप्त होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।

बैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन के सिद्धवट घाट का यह दृश्य आस्था, परंपरा और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना रहा।

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत श्रद्धालुओं ने एक रात पहले की

इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कई श्रद्धालुओं ने एक रात पहले ही कर दी थी। बैकुंठ चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर रामघाट और सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण किया। भजन-कीर्तन के बीच रात बिताने के बाद सुबह शिप्रा में स्नान किया और पितरों के निमित्त धार्मिक कर्मकांड किए।

दुग्धधारा अर्पित करने की विशेष मान्यता

कार्तिक मास की चतुर्दशी पर सिद्धवट में दुग्धधारा अर्पित करने की विशेष मान्यता है। माना जाता है कि यहां दूध चढ़ाने से पितरों को तृप्ति और सद्गति मिलती है। इसी आस्था के चलते प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।

ये भी पढ़ें: एमपी कैबिनेट के फैसले: 9 सहकारी बैंकों को 325 करोड़, चुनाव एक साल टले; 2027 युवा वर्ष घोषित

माता पार्वती ने लगाया था सिद्धवट का वृक्ष

सिद्धवट मंदिर के पुजारी सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि मान्यता के अनुसार सिद्धवट का वटवृक्ष माता पार्वती ने लगाया था। इसी स्थान पर कार्तिक स्वामी का मुंडन संस्कार भी हुआ था। हरि-हर मिलन के अवसर पर यहां परंपरागत मेला लगता है। इसमें श्रद्धालु स्नान, दुग्धाभिषेक और पितरों के निमित्त तर्पण-पिंडदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन