Tuesday, September 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने बिखेरा जलवा, 1000 करोड़ क्लब के...

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने बिखेरा जलवा, 1000 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

मुम्बई। भारतीय मनोरंजन जगत में धुरंधर-2 फिल्म ने तहलका मचा दिया है। अब तक मूवी को दर्शकों ने जबरदस्त रिसपॉस दिया है। सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ के कारण रिलीज के छह दिनों में ही फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस प्रदर्शन के बूते रणवीर कपूर की फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
दर्शकों के इस रिसपॉस के दम पर निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अपनी छाप छोड़ी और लोगों को आकर्षित किया है। पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई के बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे-चौथे दिन क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। पांचवें दिन फिल्म ने 65 करोड़ और छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म ने देश के तमाम सिनेमाघरों का नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा है, जहां यह 231.57 करोड़ रुपये कमा चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने अपनी तेज रफ्तार कमाई से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक जासूसी पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को दर्शाया गया है। मजबूत कहानी और एक्शन से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन