Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsघरेलू गैस बुकिंग नियम में बदलाव, अब डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं को करना...

घरेलू गैस बुकिंग नियम में बदलाव, अब डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं को करना होगा 35 दिन का इंतजार

नई दिल्ली। देश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। नए नियम के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास डबल सिलेंडर यानी दो बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब नए सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह अवधि मात्र 25 दिन हुआ करती थी।
जारी हुए यह नया नियम शहरी, ग्रामीण और दूरदराज सभी क्षेत्रों में समान रूप से लागू किया गया है। इसके पीछे की मंशा गैस सप्लाई सिस्टम को संतुलित रखना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना है। अब उपभोक्ताओं को अपने गैस उपयोग की योजना पहले से बनानी होगी, क्योंकि तय समय से पहले बुकिंग करने पर भी डिलीवरी स्लॉट 35 दिन बाद ही मिलेगा।
वहीं, जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, उनके लिए राहत बरकरार रखी गई है। ऐसे उपभोक्ता 25 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए लाभदायक है, जिनके पास बैकअप सिलेंडर नहीं है और जिन्हें जल्दी गैस की आवश्यकता होती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अब 45 दिनों के अंतराल के बाद ही नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति होगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी होगी और जरूरतमंद परिवारों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को अपने घरेलू उपयोग की रणनीति में बदलाव करना होगा। समय पर बुकिंग और गैस के संतुलित उपयोग से ही किसी असुविधा से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन