वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक डिजिटली एडिटेड इमेज पोस्ट की, जिसमें खुद को एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला, इंकंबेंट जनवरी 2026 बताया गया ,जिसमें ट्रंप की ऑफिशियल फोटो के साथ विकिपीडिया स्टाइल पेज दिखाया गया है। इमेज में उन्हें अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के साथ-साथ वेनेजुएला का अंतरिम प्रमुख बताया गया है, जो 20 जनवरी 2025 से पद पर हैं।
ट्रंप ने कहा, “हम देश को तब तक चलाएंगे जब तक सुरक्षित ट्रांजिशन नहीं हो जाता। हम किसी ऐसे को सत्ता नहीं सौंप सकते जो वेनेजुएला के लोगों के हित में न हो।” उन्होंने अंतरिम अथॉरिटीज से 30-50 मिलियन बैरल “हाई-क्वालिटी, सैंक्शन्ड ऑयल” अमेरिका को सौंपने की बात कही, जिसकी कीमत बाजार के अनुसार होगी और पैसे अमेरिका और वेनेजुएला के लोगों के फायदे में यूज होंगे।
मादुरो ने खुद को बताया किडनैप्ड;
वेनेजुएला में सुप्रीम कोर्ट ने मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वाइस प्रेसिडेंट और ऑयल मिनिस्टर डेल्सी रोड्रिगेज को इंटरिम प्रेसिडेंट स्वीकार किया है। रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ सहयोग की बात कही है, लेकिन ट्रंप का यह क्लेम कोई इंटरनेशनल बॉडी ने मान्यता नहीं दी है। चीन, रूस, कोलंबिया और स्पेन ने अमेरिकी एक्शन को इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन बताया है।मादुरो ने खुद को किडनैप्ड बताया है।

