Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदहेज की दहशत: सालगिरह के दिन मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, परिवार...

दहेज की दहशत: सालगिरह के दिन मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, परिवार बोला- ये हत्या है, आत्महत्या नहीं

दिल्ली। बुराड़ी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने फिर से दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 26 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट जानवी प्रसाद अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलीं। घटना के बाद पुलिस ने उनके पति को दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और अवैध संबंधों के आरोपों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना ने पूरे परिवार को तोड़ा

जानकारी के मुताबिक, 18 फरवरी को जब पुलिस जानवी के फ्लैट में पहुंची, तो उनका शव पंखे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा था, लेकिन परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद मृतका के परिजन आगरा से दिल्ली पहुंचे हैं और लगातार बुराड़ी थाने से लेकर DCP कार्यालय तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि FIR दर्ज होने व उसकी कॉपी मिलने में भी कई दिनों की देरी की गई।

क्या है परिवार के आरोप?

परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। परिजनों का कहना है कि- शादी के कुछ महीनों बाद ही दहेज का दबाव शुरू हो गया था। जानवी की शादी करीब एक साल पहले एक ऑनलाइन मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही दहेज की मांग बढ़ने लगी और जानवी पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना बढ़ती गई। पीड़िता जाट समुदाय से थी। परिवार का आरोप है कि उसे जातिसूचक टिप्पणियाँ सुननी पड़ती थीं। हालात इतने बिगड़े कि उसे पति से अलग एक फ्लैट में रहना पड़ा। वहीं जानवी के भाई का कहना है कि पति के किसी और महिला से संबंध थे और वह जानवी को वीडियो कॉल पर अपमानित करता था। जानवी ने इन कॉल्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अपने भाई को भेजी थीं।

मौत से पहले का आखिरी कॉल

बता दें घटना से ठीक पहले जानवी ने अपनी माँ और भाई को कॉल कर अपनी हालत बताई थी। परिवार का कहना है कि इसी के बाद उनकी मौत हुई और यही कॉल इस केस का सबसे महत्वपूर्ण सबूत है।

पुलिस क्या कह रही है?

वहीं दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है और दावा किया है कि- मामले को कई एंगल से जांचा जा रहा है। डिजिटल सबूत, फोन रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट की फॉरेंसिक जांच भी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई बातें साफ हो सकती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन