Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमोतिहारी में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत: मरने वालों...

मोतिहारी में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत: मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल

मोतिहारी: जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सोनामति (13), फूलमती (10), सोनाली (10), प्रतिमा (12) के रूप में हुई है।

सोनामति और फूलमती आपस में बहनें थीं। दोनों बहनें पड़ोसियों के साथ नहाने गई थीं।घटना इनरवाभार पंचायत के वार्ड-7 की है।

चारों गहरे पानी में डूबी

बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान चारों बच्चे गहने पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख महिलाओं ने शोर मचाया।

गांव के लोग जब तक तालाब के पास पहुंचे बच्चे डूब चुके थे। गांव के गोताखोरों ने 4 बच्चों को तालाब से निकाला और पहाड़पुर के मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतका सोनामति की मां ने बताया कि दोनों बहन सुबह घर से खाना खाकर निकली थी। उन्होंने कहा था कि पड़ोस की लड़कियों के साथ खेलने जा रही है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि नहाने के दौरान 4 बच्ची तालाब में डूब गई है।

ये भी पढ़ें: अब्बास-अखिलेश की मुलाकात से बढ़ी हलचल, सुभासपा के 4 विधायकों को लेकर चर्चा तेज; राज्यसभा चुनाव में बदल सकते हैं समीकरण

मौके पर पहुंचे अधिकारी

स्थानीय सुशील सिंघम की सूचना पर पहाड़पुर पुलिस ग्रामीणों संग मौके पर पहुंची। इसके बाद बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ रामसेवक पासवान और विधायक राजू तिवारी के भाई रतन तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन