रतलाम। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) की नीमच इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिलपांक टोल नाके पर घेराबंदी कर 352 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 2करोड़ 46 लाख रुपये आंकी गई है।
सूचना मिली थी कि तस्कर एक संदिग्ध वाहन से मादक पदार्थ लेकर इंदौर की ओर जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह खेप तस्करी कर बड़े शहरों में खपाने की योजना थी। पुलिस अब इनके अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
मादक पदार्थ तस्करी का मामला; रतलाम में 2.46 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार


