Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में 3.5 करोड़ की ड्रग जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में 3.5 करोड़ की ड्रग जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में एक नाइजीरियाई महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डफल बैग से 2.014 किलो ड्रग

23 सितंबर को DRI ने हजरत निजामुद्दीन से भोपाल आ रही ट्रेन में एक भारतीय यात्री को पकड़ा। उसके नीले डफल बैग से तीन पैकेट मिले। इनमें 2.014 किलो एम्फेटामाइन थी।

कपड़ों में छिपाई थी 2.368 किलो एम्फेटामाइन

24 सितंबर को दूसरी कार्रवाई में आगरा कैंट से भोपाल आ रही नाइजीरियाई महिला को रानी कमलापति स्टेशन पर रोका गया। तलाशी में चार सलवार-कुर्तों के अंदर छिपाए गए पैकेट मिले। इनमें 2.368 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: मौसम का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित; हेली सेवा भी बंद

NDPS एक्ट में केस, नेटवर्क की जांच

दोनों मामलों में कुल 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की गई। DRI ने दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी ड्रग की सप्लाई और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन