Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsDupahiya Season 2 Review: फिर लौटा धड़कपुर, हंसी के साथ गांव की...

Dupahiya Season 2 Review: फिर लौटा धड़कपुर, हंसी के साथ गांव की कई परेशानियों की कहानी

मुबंई: अगर आप इस वीकेंड कोई हल्की-फुल्की और देसी कॉमेडी सीरीज देखने का सोच रहे हैं तो ‘दुपहिया सीजन 2’ एक नया विकल्प लेकर आया है। पहले सीजन के बाद एक बार फिर कहानी धड़कपुर गांव पहुंच गई है। फर्क बस इतना है कि इस बार गांव के लोगों की जिंदगी में परेशानियां और दांव-पेच दोनों बढ़ गए हैं।

सीरीज में गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, शिवानी रघुवंशी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे कलाकार नजर आते हैं। इसका निर्देशन सोनम नायर ने किया है।

इस बार एक नहीं, कई कहानियां

पहले सीजन की कहानी मुख्य रूप से बाइक चोरी के आसपास घूमती थी। दूसरे सीजन में कहानी का दायरा थोड़ा बड़ा किया गया है।

बनवारी झा यानी गजराज राव के पास नौकरी नहीं है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उनके बेटे भूगोल झा का किरदार स्पर्श श्रीवास्तव ने निभाया है। भूगोल मुंबई जाकर हीरो बनना चाहता है और फिलहाल सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर कमाई करने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच बनवारी की जमीन पर मोबाइल टावर लगाने की बात आती है। परिवार को इससे अच्छी कमाई होने की उम्मीद होती है, लेकिन गांव में मोबाइल टावर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगती हैं। इंटरनेट से मिली अधूरी जानकारी के आधार पर लोग अलग-अलग समस्याओं के लिए टावर को जिम्मेदार मानने लगते हैं। यहीं से कहानी में कई मजेदार परिस्थितियां बनती हैं।

पेपर लीक का मुद्दा भी कहानी में शामिल

दूसरी तरफ बनवारी की बेटी रोशनी की सगाई टूट चुकी है और अब वह SSC परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी कहानी आगे जाकर पेपर लीक जैसे मुद्दे से जुड़ती है। यानी इस बार सीरीज हंसी-मजाक के बीच रोजगार, परीक्षा में गड़बड़ी, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैलने वाली अधूरी जानकारी जैसे मुद्दों को भी कहानी का हिस्सा बनाती है।

स्पर्श और गजराज राव ने जमाया रंग

अभिनय की बात करें तो गजराज राव अपने देसी अंदाज में बनवारी झा के किरदार में फिट नजर आते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग कहानी को मजेदार बनाए रखती है।

वहीं स्पर्श श्रीवास्तव का किरदार इस सीजन के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। मुंबई जाकर अभिनेता बनने का सपना, परिवार की उम्मीदें और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश के बीच उनके किरदार में कॉमेडी के साथ इमोशनल हिस्से भी देखने को मिलते हैं।

रेणुका शहाणे सरपंच पुष्पलता यादव के किरदार में नजर आती हैं। वहीं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की एंट्री भी कहानी में नया रंग जोड़ती है।

यह भी पढ़ें:अब मिनटों में घर पहुंचेगा सामान: Amazon Now ने बढ़ाया, दायरा Zepto-Blinkit से मुकाबला होगा तेज

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन