Thursday, July 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर तक पहुंची दिल्ली छात्र आंदोलन की गूंज

जबलपुर तक पहुंची दिल्ली छात्र आंदोलन की गूंज

जबलपुर: दिल्ली के छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सांकेतिक अर्थी जुलूस निकाला। यह जुलूस सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर महाकौशल महाविद्यालय की ओर बढ़ा, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि दिल्ली में कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसके विरोध में देशभर के छात्र संगठनों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।

पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक

बता दें प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। NSUI नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के बावजूद प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जो छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश है।

वहीं संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो NSUI, यूथ कांग्रेस और अन्य छात्र संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस बल तैनात रहा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन