Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार

सीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार

भोपाल। मुख्यमंत्री DR. MOHAN YADAV ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए अपने आधिकारिक काफिले में आधुनिक इलेक्ट्रिक कार शामिल की है। विकसित भारत-2047 के संदेश वाली यह ई-कार सरकार की हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री अब उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सरकारी उपयोग में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक की दूरी तय कर सकती है, जिससे ईंधन की खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

कार का पंजीयन नंबर MP02 VB 2047 भी विशेष संदेश लिए हुए है। इसमें VB को विकसित भारत और “2047” को स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने इस कदम को ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और सरकारी तंत्र में हरित तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस पहल से आम जनता में भी स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन अपनाने की प्रेरणा मिल सकती है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, डॉ. मोहन यादव ईंधन बचत, स्वदेशी विकल्प और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए अहम मानते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान साधारण और मितव्ययी परिवहन का प्रयोग कर सादगी का उदाहरण भी पेश किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन