Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखेत में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

खेत में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

बेगमगंज:सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी राजाराम में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा को लेकर विद्युत प्रवाहित तारों का जाल बिछाए जाने से खेत पर करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत हो गई।
चाचा -भतीजे सोमवार दोपहर त्योहार के लिए हरतालिका तीज का त्यौहार होने के कारण फुलेरा बांधने के लिए फूल लेने खेत गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों द्वारा उनकी तलाश के किए जाने पर दोनों के शव सोमवार की देर रात एक मक्का के खेत में पड़े मिले।

पुलिस को मिली थी गुम होने की सूचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बेरखेड़ी राजाराम निवासी अशोक अहिरवार (45), पिता छोटे अहिरवार, अपने छोटे भाई सेवदीन के 16 वर्षीय पुत्र संजय अहिरवार को साथ लेकर सोमवार को दोपहर में खेत पर गए थे। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन तलाश किए जाने के बाद जब वो नहीं मिले तो परिजनों द्वारा पुलिस को चाचा -भतीजे के गुम होने की सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दोनों की तलाश शुरू की। बीती सोमवार की रात करीब 12 बजे ग्राम चौकीदार ऋषि चढ़ार के मक्का के खेत में चाचा अशोक अहिरवार एवं भतीजा संजय अहिरवार मृत अवस्था में खेत में पड़े मिले।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों के अनुसार अशोक के हाथ में एक तार उलझा हुआ था। मौके पर मक्का की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर खूंटे लगाकर तार लगाए जाने की बात सामने आई है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी तार में कथित रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया गया था। घास अधिक होने के कारण तार दिखाई नहीं देने से दोनों उसकी चपेट में आए होंगे। हालांकि करंट किसने और किस परिस्थिति में लगाया था, यह पुलिस जांच का विषय है।
पुलिस ने दोनों शवों को सोमवार रात सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। जांच में यदि किसी की लापरवाही या आपराधिक कृत्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए तारों में करंट प्रवाहित किए जाने की घटनाएं क्षेत्र में पहले भी सामने आती रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष ग्राम नई गढ़िया में खेत में जंगली जानवरों से मक्का की फसल बचाने के लिए लगाए गए कथित करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। ग्राम घोघरी में भी ऐसी ही घटना में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। बेगमगंज क्षेत्र में भी पूर्व में इस तरह के दो मामले सामने आने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन