Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री सख्त: रात में सब स्टेशनों का औचक...

बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री सख्त: रात में सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दो इंजीनियरों को थमाए नोटिस

भोपाल। बिजली आपूर्ति में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में देर रात बिजली व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर समस्याएं सुनीं और प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर दो इंजीनियरों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री सोमवार रात ओल्ड पलासिया क्षेत्र पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने बार-बार बिजली गुल होने और मेंटेनेंस कार्यों में लापरवाही की शिकायत की। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मुख्य अभियंता आरसी जैन को ओल्ड पलासिया और मनोरमागंज क्षेत्र के इंजीनियर सत्यप्रकाश जायसवाल एवं कमलेश टाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री तोमर ने साफ कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेंटेनेंस कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो, ताकि बार-बार बिजली बाधित न हो। साथ ही, मरम्मत कार्यों की पूर्व सूचना स्थानीय रहवासियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए।

ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद मंगलवार दोपहर दोनों इंजीनियरों को नोटिस जारी कर दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो वेतनवृद्धि रोकने जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया और शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन