Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटीम इंडिया को लगा झटका! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद...

टीम इंडिया को लगा झटका! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद भी गंवाया, नंबर-1 का ताज

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बावजूद टीम इंडिया को ICC T20I Team Rankings में झटका लगा है। भारतीय टीम एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

अफगानिस्तान को 3-0 से हराया 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने सीरीज के पहले और दूसरे टी20 मुकाबले को सात-सात विकेट से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। आखिरी मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक लगाते हुए 108 रन की तूफानी पारी खेली।

इतनी बड़ी जीत के बाद भी भारत अपनी नंबर-1 रैंकिंग बरकरार नहीं रख पाया। इसकी बड़ी वजह इंग्लैंड का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन रहा।

इंग्लैंड ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ICC T20I Rankings में भारत को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया।

ताजा स्थिति में भारत और इंग्लैंड दोनों की रेटिंग 269 बताई गई है। हालांकि रैंकिंग की गणना में इंग्लैंड भारत से आगे निकल गया और उसे नंबर-1 स्थान मिला, जबकि टीम इंडिया दूसरे पायदान पर आ गई।

यह भी पढ़ें: Bhopal RSS कार्यक्रम: आज जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया शानदार फॉर्म में

रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा है। अफगानिस्तान से पहले भारत ने जिम्बाब्वे को भी 3-0 से हराया था। अब भारतीय टीम की नजर एशियन गेम्स 2026 पर है, जहां वह अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन