Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशPWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापा, कार्रवाई जारी

PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापा, कार्रवाई जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोक निर्माण विभाग (PWD) भवन के कार्यपालन यंत्री (EE) के.के. सिंगारे के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीमों ने गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे एक साथ सिंगारे के बालाघाट स्थित शासकीय आवास, भोपाल और छिंदवाड़ा ठिकानों पर छापेमारी की। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस मामले में कार्रवाई जारी है।

जांच में अब तक क्या मिला?

बालाघाट स्थित शासकीय आवास की शुरुआती तलाशी में अधिकारियों को 2.5 लाख नगद, एक स्कार्पियो वाहन और एक दर्जन से अधिक संदिग्ध खाली लिफाफे बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। टीम सिंगारे के तीन अलग-अलग शहरों में मौजूद ठिकानों पर संपत्ति और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार के.के. सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिली थीं। प्राथमिक जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर यह छापा मारा गया। जांच टीम अब अधिकारी के बैंक खातों, बैंक लॉकर, अचल संपत्तियों और आय के अन्य वैध स्रोतों के दस्तावेजों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि विस्तृत जांच और लॉकर खुलने के बाद काली कमाई का बड़ा खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन