नागोया: शूटर ईशा सिंह ने जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मामूली अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। चीन की खिलाड़ी ने गोल्ड जीता।
25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद भारत की ईशा सिंह ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। सांस रोक देने वाले फाइनल में ईशा एक समय तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए रजत अपने नाम किया। मुकाबला पांच-पांच शूट-ऑफ के रोमांच में पहुंचा, जहां ईशा ने नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक को हराकर पहले तो कम से कम रजत पदक पक्का किया। फिर गोल्ड के लिए चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ के खिलाफ भी मुकाबला शूट-ऑफ तक गया, लेकिन ईशा स्वर्ण से चूक गईं।
पहले चौथे स्थान पर खिसकीं, फिर की शानदार वापसी
कड़े मुकाबले और लगातार शूट-ऑफ के बाद ईशा सिंह ने रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इस स्पर्धा के फाइनल के लिए भारत से सिर्फ ईशा ही क्वालिफाई कर पाई थीं। मनु भाकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं।

