Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुलाबगंज में आदिवासी युवती का शोषण, बैंड बाजा बारात लाने से दूल्हे...

गुलाबगंज में आदिवासी युवती का शोषण, बैंड बाजा बारात लाने से दूल्हे का इनकार

विदिशा: विदिशा का गुलाबगंज इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अभी विदिशा शहर में एक सप्ताह में तीन लगातार शोषण के मामले आए इसके बाद अब एक नया मामला गुलाबगंज के अंदर सामने आ गया है। इसमें गुलाबगंज के पास एक गांव में रहने वाली आदिवासी युवती लिवइन में गंजबासौदा निवासी एक यादव परिवार के लड़के के साथ थी। आज आर्य समाज मंदिर विदिशा के अंदर सात फेरे लिए जाने थे फिर एक दिन पहले दूल्हे के परिजनों ने इस शादी से इनकार कर दिया।

आप आदिवासी हो हम शादी नहीं कर सकते

लड़के के परिजनों का कहना है कि आप आदिवासी हो हम शादी नहीं कर सकते जबकि आर्य समाज मंदिर में दूल्हा दुल्हन के शपथ पत्र नोटरी सहमति सहित आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जमा किए गए हैं लेकिन शादी से पहले यह मामला गहरा गया है। गुलाबगंज थाने में दिए गए आवेदन में यह भी बताया गया है की लड़के ने शादी से पहले लड़की से संबंध भी बनाए थे और शादी करने का भरोसा दिलाया था शादी का झांसा देकर लड़की का जीवन इस लड़के ने बर्बाद कर दिया है।

 लड़की के परिजनों ने बांटे शादी के कार्ड

लड़की पक्ष की तरफ से अंबेडकर नगर गुलाबगंज ग्राउंड में शादी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था शादी के कार्ड लड़की वालों ने बांट दिए हैं 18 नवंबर को माता पूजा 19 नवंबर को भोजन एवं मंडप था वहीं 20 तारीख को आर्य समाज मंदिर में फेरे और स्वागत गुलाबगंज में किया जाना था लेकिन लड़की पक्ष द्वारा शादी का पैसा खर्च करने के बाद एन वक्त पर दूल्हा मुकर गया।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री: SCO फोरम में होंगे शामिल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

पीड़ित परिजनों ने थाने में आवेदन दिया

इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने गुलाबगंज थाने के अंदर कल एक आवेदन प्रस्तुत किया है इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारा अनावेदकों को गुलाबगंज थाने बुलाया गया है सुबह 9:00 बजे से इस संबंध में पूछताछ दूल्हे के परिजनों से की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ का सिलसिला जारी था इस संबंध में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है आगे क्या घटनाक्रम होता है वह अगली खबर में बताया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन