जनपद सदस्य सहित एक गिरफ्तार, टोपराम और एक अन्य आरोपी फरार
बालाघाट: बालाघाट जिले के बिरसा-मलाँजखंड अंतर्गत पत्रकार और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का चोला ओढ़कर सक्रिय हुए टोपराम पटले पर मलाँजखंड थाने में जबरन वसूली का मामला पंजीबद्ध किया गया है l बता दें कि टोपराम पटले पर पूर्व 2021 में भीं किडनैपिंग, फिरौती, लूट जैसी धाराओं मे मलाँजखंड थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें टोपराम पटले मुख्य आरोपी थाl मगर तत्कालीन मंत्री रामकिशोर कावरे की चरण वंदना करने के चलते राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर गिरफ्तारी से बच गया था l जिसके बाद से लगातारनेताओं की चरण वंदना में सक्रिय रहा और फिर चापलूसी के दम पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बन गया l
रामकिशोर कावरे और भगत नेताम है करीबी

बता दें की टोपराम पटले कि भाजपा में कोई पैठ नहीं है न ही क्षेत्र मे युवाओं और आम जनता के बीच कोई वर्चस्व हैl मगर फिर भीं रामकिशोर कावरे और भगत नेताम के संरक्षण के चलते क्षेत्र की जनता के बीच इस तरह धौंस जमाने की कोशिश मे रहते है| साहब जैसे उस क्षेत्र के सर्वेसर्वा और उनकी तूती बोलती हो l यही नहीं इन पर बिरसा थाने कि दलाली करने और क्षेत्र के अपराधियों को संरक्षण देने से लेकर बिरसा थाने में पीड़ितों पर ही दबावपूर्वक मामला बनवाने के भीं पूर्व मे आरोप लग चुके हैंl
क्या है वर्तमान का मामला
जंगल के रास्ते में बकरों का कारोबार कर रहे कारोबारी को घेरकर 2 लाख रूपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार रूपये वसूलने के मामले में मलांजखण्ड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी फरार हो गए है। आरोपियों ने कारोबारी से प्रतिमाह 20 हजार रूपये देने की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 19 हजार रूपये नगद, और घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 308(5) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 127/2026 दर्ज किया गया है।
मलांजखण्ड पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र सिंह मरकाम निवासी ग्राम अजगरा और सतीश राहंगडाले निवासी ग्राम बिठली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 हजार रूपये नगद और घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 22 एबी 2004 को बरामद किया है। वही मामले में दो आरोपी टोपराम पटले और बुधराम मेरावी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की रात करीब 9 बजे फरियादी मस्तकीन कुरैशी ग्राम खुमरीटोला के पास जंगल के झरुआटोला कच्चे रास्ते पर ख़रीदे गये बकरों को पिकअप वाहन में लोड कर रहा था। इसी दौरान टोपराम पटले, सतीश राहंगडाले, बुधराम मरावी और देवेंद्र सिंह मरकाम कार से वहां पहुंचे और आरोपियों ने फरियादी को भय दिखाते हुए 2 लाख रूपये की मांग की। रूपये देने से इंकार करने पर उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। भयभीत फरियादी ने आरोपियों को 50 हजार रूपये दे दिए।
इतने पर भी आरोपियों का लालच नहीं रुका। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फरियादी को धमकाते हुए आगे से हर महीने 20 हजार रूपये देने की मांग की। इसके बाद फरियादी ने 22 अगस्त को पथरी चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना मलांजखंड ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 308(5) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
अपराध में शामिल एवं फरार आरोपी टोपराम पटले के विरुद्ध वर्ष 2021 में थाना मलांजखंड में धारा 201, 323, 34, 342, 365, 386, 392 एवं 506 भादंसं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी इस तरह के किसी अन्य व्यक्ति से रंगदारी वसूल की गई है या नहीं।
आरोपियों का भाजपा कनेक्शन

जानकारी के अनुसार उक्त अपराध में शामिल टोपराम पटले भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष है, तो देवेंद्र सिंह मरकाम भाजपा समर्थित जनपद सदस्य है जिन्हें पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम का करीबी होने के कारण संरक्षण प्राप्त है।

