Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsडर का माहौल! CBSE परीक्षा के बीच नोएडा में बम धमकी का...

डर का माहौल! CBSE परीक्षा के बीच नोएडा में बम धमकी का हड़कंप! 12 स्कूल खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नोएडा। बुधवार सुबह नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब करीब एक दर्जन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी मिली। CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच आई इस धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में दहशत पैदा कर दी है। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई और सभी संदिग्ध स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी वाले ईमेल समान भाषा में कई स्कूलों को भेजे गए हैं। सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

CBSE परीक्षाओं के बीच मिली इस धमकी को बेहद गंभीर माना जा रहा है। पुलिस साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को लेकर सतर्क हैं। फिलहाल इलाके में हाई अलर्ट जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन