Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमाहवारी स्वच्छता पर छात्राओं को किया जागरूक, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं...

माहवारी स्वच्छता पर छात्राओं को किया जागरूक, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की दी जानकारी

सिवनी / नितिन तिवन। कलेक्टर सिवनी नेहा मीना के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सोमवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशासक वन स्टॉप सेंटर  ईशा बाल्मिक के मार्गदर्शन एवं गूंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गूंज संस्था की अध्यक्ष मनीषा चौहान ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग, समय पर पैड बदलने, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार, संक्रमण से बचाव तथा सैनिटरी अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, इसे लेकर किसी भी प्रकार की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए।

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने छात्राओं को केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सेवाओं जैसे आपातकालीन सहायता, परामर्श, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता, विधिक सहायता एवं अस्थायी आश्रय की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर कर परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य आराधना राजपूत, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सोनल सक्सेना एवं वर्षा बैस, गूंज संस्था की सदस्य अन्नपूर्णा मालवी, संध्या ठाकुर, मीना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन