Thursday, July 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में अचानक भड़की आग, दमकल...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में अचानक भड़की आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चर्चित गोल्डन आई मॉल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉम्प्लेक्स के टी-3 टावर की 9वीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

राहत-बचाव अभियान जारी

बता दें घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ऊंचाई अधिक होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई फायर टेंडर लगातार आग पर पानी की बौछार कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें बिल्डिंग के बाहर से साफ दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि फायर विभाग और तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

समय रहते खाली कराई गई बिल्डिंग

वहीं आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद एक बार फिर ऊंची इमारतों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नियमित सुरक्षा ऑडिट और फायर ड्रिल बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन