Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए, पुलिस की जांच हुई तेज

मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी रेलवे कॉलोनी में छुपे हुए थे। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन की मिली थी। यहां से तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवार होकर भाग निकले थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों के नाम ऋतिक कुमार, रेहान और फूल सिंह बताए जा रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी

जांच के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ, जिससे आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली और पता चला कि वे ट्रेन से सूरत की ओर जा रहे थे। इस सूचना से जांचकर्ताओं को तीनों आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली।

मुंबई पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले

ये गिरफ्तारियां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सोमवार को दिए गए बयान के बाद हुई हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वह हमले के लिए जिम्मेदार लोगों और उनके सहयोगियों को न्याय के कटघरे में लाने का पूरा प्रयास करेगी।

आरोपी विदेश से गतिविधियां संचालित कर रहे थे

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि आरोपी महाराष्ट्र से बाहर, संभवतः विदेश से, अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय करेगी और उन्हें पकड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी सहायता मांगेगी।

ये भी पढ़ें: आशुतोष-सौरव की जमानत पर सुनवाई से पहले जज को धमकी, मामले में FIR दर्ज

हमले पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- कल की घटना चौंकाने वाली

टाइगर पर हमले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, आखिर ये सब क्या हो रहा है? एक बेहद काबिल पिता के बेटे और सबसे चहेते स्टार टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाना, उन पर गोलीबारी करना बेहद गंभीर है। टाइगर खुशकिस्मत रहे कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को बुरी तरह चोट लगी। ये घटना बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली है।

बता दें,एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई में फायरिंग हुई। इस घटना में उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टाइगर अपने ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन