Friday, July 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयुवराज से पहली मुलाकात, अभिषेक ने दिलाए कपड़े... विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी...

युवराज से पहली मुलाकात, अभिषेक ने दिलाए कपड़े… विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

लंदन: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। महज 15 साल की उम्र में वैभव को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 का पुरुष एकल फाइनल देखने का मौका मिला। इस दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी मौजूद रहे। वैभव ने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे यादगार पलों में से एक बताया।

अभिषेक शर्मा ने कराए कपड़ों का इंतजाम

विंबलडन की खास परंपरा के मुताबिक वैभव ट्रेडिशनल सूट में नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने यह ड्रेस कैसे चुनी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-

“जल्दी-जल्दी में जो मिला वही पहनकर आ गया। मैंने अभिषेक भैया से कहा था, उन्होंने मेरे लिए कपड़े अरेंज कराए।”

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

पहली बार युवराज सिंह से मिले वैभव

साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि यह उनकी युवराज सिंह से पहली मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि युवराज बचपन से उनके आदर्श रहे हैं और उनसे मिलकर काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा-

“युवी पाजी मेरे आइडल रहे हैं। उनसे मिलना और बातें करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”

विंबलडन मेंस सिंगल्स फ़ाइनल देखने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
                     विंबलडन मेंस सिंगल्स फ़ाइनल देखने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा

विंबलडन फाइनल बना यादगार पल

वहीं वैभव ने कहा कि विंबलडन जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट का फाइनल स्टेडियम में बैठकर देखना किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि इस अनुभव को वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। वैभव ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से टेनिस को फॉलो कर रहे हैं। उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल शामिल हैं, जबकि मौजूदा दौर में उन्हें कार्लोस अल्काराज़ और यानिक सिनर का खेल सबसे ज्यादा पसंद आता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन