Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसावन का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

उज्जैन: सावन के पहले सोमवार पर मध्य प्रदेश के प्रमुख शिवधामों में आस्था की भीड़,उमड़ पड़ी है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर, खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव, कुंडेश्वर धाम और बांदकपुर जागेश्वर धाम सहित प्रदेशभर के शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

महाकाल मंदिर में बदले समय पर हुई भस्म आरती

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर निर्धारित बदले हुए समय के अनुसार भस्म आरती संपन्न हुई। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन किया गया।

ये भी पढ़े

दतिया उपचुनाव: 15 राउंड में होगी मतगणना

इसके बाद बाबा महाकाल का भांग, चंदन, ड्राय फ्रूट, आभूषण और पुष्पों से राजाधिराज स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय का पूजन कर महाकाल को फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

भस्म अर्पण के बाद गूंजे ‘जय महाकाल’ के जयकारे

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को पवित्र भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान पूरा मंदिर ‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।

परंपरा के अनुसार खुले गर्भगृह के पट

पूजन की शुरुआत सभा मंडप में वीरभद्रजी के कान में स्वस्तिवाचन कर भगवान से आज्ञा लेने की परंपरा निभाने के साथ हुई। इसके बाद गर्भगृह के पट खोले गए और पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन एवं कर्पूर आरती संपन्न कराई। वहीं नंदी हाल के चांदी के पट भी खोले गए, जहां नंदी महाराज का स्नान, ध्यान और विशेष पूजन किया गया।

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की सवारी भी आज

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर बाबा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की पारंपरिक सवारी भी सोमवार दोपहर निकाली जाएगी। सवारी को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन