Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेवी दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की...

देवी दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 4 घायल

ग्वालियर। शुक्रवार तड़के घटित हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर गया। शहर के परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। रात करीब 3 बजे हुए इस हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य, लीला, शुभम उर्फ लाली, प्रीति कश्यप और शगुन के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कुछ लोगों का दावा है कि चालक नशे में था और पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि स्कॉर्पियो इससे पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मार चुकी थी।
पुलिस ने आरोपी चालक अमन शर्मा को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन