Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर हमला, घुसपैठियों को वोटबैंक बनाने...

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर हमला, घुसपैठियों को वोटबैंक बनाने का लगाया आरोप

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को वोटबैंक के रूप में देश में बसाना चाहती है। यह बयान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में दिया।

खुरई के ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवादी राजनीति के जरिए सत्ता हासिल करना चाहती है और इसके लिए देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर साजिश कर रही है।

राहुल गांधी विदेशी ताकतों से हाथ मिला रहे

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज सोरोस, इल्हान उमर, सुनीता विश्वनाथ और लंदन के जेरेमी कॉर्बिन का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान ऐसे लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में इन लोगों के साथ राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं।

उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें भारत को विकसित और मजबूत देश के रूप में नहीं देखना चाहतीं। उनके मुताबिक, ये ताकतें भारत में राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता पैदा करना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है।

नसीरुद्दीन शाह को जेल भेज देना चाहिए 

भूपेंद्र सिंह ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए उनके कथित देश विरोधी बयानों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें नाम, सम्मान, शोहरत और पैसा दिया, इसके बावजूद वे देश विरोधी बयान देते हैं। सिंह ने कहा कि ऐसे बयानों के लिए उन्हें जेल भेजना चाहिए या पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: टीवी अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन: नींद में आया दौरा, टीवी इंडस्ट्री में शोक

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आरोप

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष के विरोध के पीछे मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटने की आशंका भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों से अवैध रूप से आए लोगों को मतदाता बनाने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, इससे देश की सुरक्षा, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर असर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन