Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

 बिहार/कैमूर: जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अखिनी गांव की घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, दो लग्जरी कार बरामद की है।

एक आरोपी अभी भी है फरार

सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत में एक टीम गठित की गई, जब पुलिस तियरा नहर पुल और महस्था मोड़ पर वाहन जांच करने लगी तो, उसी समय एक कार और एक टाटा सफारी की पुलिस ने घेरा बंदी की तो सफारी सवार पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने अखिनी गांव में घेरा बंदी कर और ड्रोन कैमरे की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश खान, फुलवदन यादव, फैजान खान, गुफरान खान के रूप में हुई है। जबकि गुड्डू यादव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है।

ये भी पढ़े:जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहले ही दिन हंगामा: BJP विधायकों का प्रदर्शन, सरकार को घेरा

ड्रोन की मदद से किया गिरफ्तार

घटना के संबंध में मोहनियां प्रभारी डीएसपी दयानन्द कुमार ने बताया कि 19 सितंबर की शाम 7 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिलदार नगर से परसथूआ टाटा सफारी में हथियार से लैस अपराधी जा रहे हैं और बुलेट से गुड्डू यादव स्कॉट कर रहा है। तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जब वाहन जांच के दौरान एक कार और एक टाटा सफारी को पुलिस घेरा बंदी किया तो पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।

आगे जाकर पुलिस ने अखिनी गांव में घेरा बंदी किया गया पर कुछ पता नहीं चला तो ड्रोन कैमरे से मदद ली गई। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक कार, एक टाटा सफारी, एक बाइक जप्त किया और आगे की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन